जय माता दी🙏
आपको आज हम बताने जा रहे दुर्गा माँ इस बार शेर की जगह हाथी पर क्यों आई हैं?
इस संसार में माँ दुर्गा नित नई लीला रचती हैं, हम सभी जानते हैं, माँ दुर्गा की सवारी शेर है, और वो सदैव शेर पर सवार रहती हैं, फिर ऐसा क्या हुआ जो माँ दुर्गा इस चैत्र नवरात्री 2025 को शेर की जगह हाथी को अपना वाहन के रूप में लेकर आई हैं।
हिन्दू धर्म में नवरात्री एक प्रमुख त्यौहार है, जिसमें माँ दुर्गा का पूजन 9 दिनों तक किया जाता है और माँ सुख – समृद्धि के लिए आशीर्वाद देती हैं।
माँ दुर्गा के वाहन का रहस्य और उनका फल
शास्त्रों के अनुसार माँ दुर्गा के आने और जाने के वाहन भी भिन्न होते हैं, यह अवश्यक नहीं है, माँ जिस वाहन से आई हैं, उसी वाहन से वापस जाएँ, और माँ का वाहन संकेत देता है, की संसार में आने वाला समय कैसा रहेगा, जिसके आधार पर बहुत सी भविष्य वाणी की जाती हैं।
माँ दुर्गा का वाहन क्या होगा वो वार व तिथि पर निर्भर करता है
माँ दुर्गा का वाहन क्या रहेगा? माँ किस वाहन पर सवार होकर आएगी, यह इस बात पर निर्भर करता है, की उक्त दिन वार व तिथि क्या है?
देवी का आगमन प्रतिपदा तिथि के दिन व गमन दसमी के दिन होता है
माँ दुर्गा सदैव प्रतिपदा के दिन अपने वाहन पर सवार होकर आती है और दसमी के दिन अपने वाहन पर सवार होकर चली जाती हैं।
यह आवशयक नहीं है की आगमन और गमन का वाहन एक ही हो।
माँ दुर्गा के वाहन
हाथी
घोड़ा
नाव
डोली
प्रत्येक वाहन के अलग -अलग शुभ व अशुभ फल माने जाते हैं।
इस वर्ष माँ हाथी पर आ रही हैं, तो सब शुभ होगा
माँ का हाथी पर आने का साफ संकेत है, इस बार आने वाला समय बहुत शुभ रहेगा।
हाथी पर माँ दुर्गा के आने का प्रतीकात्मक संकेत
हाथी भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण जगह रखता है, हाथी को गणेश भगवान का प्रतीक भी माना जाता है, और गणेश भगवान को विघ्नहर्ता कहा गया है।
इसके प्रमुख संकेत हैं –
सुख -शांति, स्थिरता, बुद्धि, समृद्धि
अच्छी वर्षा, जल की प्रचूरता
कृषि में समृद्धि
आर्थिक क्षेत्र में प्रगति, व्यापार में उन्नति
धन – वैभव में वृद्धि
व समाज और देश में शांति व राजनितिक स्थिरता।
धर्म में वृद्धि होगी
आध्यात्म से जुड़े लोगो के लिए अच्छा समय रहेगा।
घोड़ा वाहन होने के संकेत
समाज में उथल-पुथल, संघर्ष, युद्ध
सत्ता परिवर्तन व राजनितिक अस्थिरता
डोली (पालकी ) में माँ के आने के संकेत
देश व संसार में प्राकृतिक आपदा, महामारी
कठिन समय व बदलाव
नाव (नौका )
माँ दुर्गा के नाव पर आने का संकेत समाज में शुभता, उन्नति, कल्याण।
देश व समाज का आर्थिक लाभ व प्रगति
माँ दुर्गा के हाथी से आने की प्राचीन मान्यताएं
देवताओं की कृपा बनी रहेगी
पृथ्वी का उत्थान होगा
असुर शक्तियों का विनाश
नवरात्री के दिन क्या करें
माँ दुर्गा की भक्ति करें
सच बोलें
धर्म से जुड़े कार्य करें
गरीबो की सहायता करें
महिलाओ का सदैव सम्मान करें
जल का संरक्षण करें
जय माता दी 🙏